विश्व वड़ा-पाव दिवस पर 144 फीट लम्बे वड़ा-पाव का साक्षी बना गुडगाँव
गुडगाँव 23 अगस्त , वैसे तो वडा-पाव मुंबई (महाराष्ट्र) के लाइफ फ़ूड के रूप
में जाना जाता है लेकिन सबसे लम्बे वडा पाव बनाने के लिए गुडगाँव का नाम दर्ज होने
जा रहा है | विश्व वडा पाव दिवस के अवसर पर आज गुडगाँव का ‘नुक्कड़वाला’ रेस्टोरेंट,
144 फीट लम्बा वड़ा –पाव बनाकर लिम्का बुक की दावेदारी पेश किया | 200 किग्रा आलू
और 200 किग्रा ब्रेड के साथ 25 लोंगों की टीम ने इसे 3 घंटे में तैयार की, जिसकी
अगुआई मुख्य शेफ़ अजय शूद ने किया | नुक्कड़वाला , वाटिका ग्रुप का एक फ़ूड चेन
रेस्टोरेंट है | वड़ा-पाव बनाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई जिसे लिम्का
बुक के पर्यवेक्षक को सौपा गया | परिक्षण के बाद इसे लिम्का बुक में दुनिया का
सबसे लम्बा वड़ा- पाव गुडगाँव के नाम दर्ज किया जायेगा | इसके लिए पहले से ही
रजिस्ट्रेशन हो गया है | 500 से अधिक लोगों ने सेक्टर -49 स्थित वाटिका बिजनस पार्क में आकर इसे देखा और इसका
स्वाद का लुफ़्त उठाया , जो लोंगों के लिए फ्री रहा |
वाटिका
ग्रुप के एमडी गौरव भल्ला ने बताया कि- “मैं यह सोचता हूँ की वडा-पाव जैसे स्ट्रीट
फ़ूड को हम हल्के में लेते हैं | हम यह चाहते थे की लोग विश्व वडा-पाव दिवस के बारे
में जाने, इसलिए यह निर्णय लिया की हम अपने अनूठे ‘नुक्कड़वाला’ तरीके से इसे
मनाएंगे | यही कारण है की हम इस अवसर पर
दुनिया का सबसे लम्बा वडा-पाव बनाकर सेलिब्रेट कर रहें हैं |”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें