Himachal Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Himachal Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 3 जुलाई 2024

पक्ष और विपक्ष की राजनीति में भूल गए आम जनता का दर्द

 

आजकल राजनीतिक माहौल से आप सभी परिचित होंगे। संसदीय सत्र की कार्यवाही और बहस देख लें तो आपको हंसी भी आएगी और खींझ भी होगा कि हमने इस लोकतन्त्र के लिए वोट डाला ? जहां आरोप प्रत्यारोप ही लगाए जाते हैं और देशहित, समाजहित की कोई बात नहीं होती। 


आखिर चुनाव हो गए, सरकार बन गयी तो संसद में बहस सकारात्मक होनी चाहिए। किसने चुनाव में क्या बोला, हिन्दू मुसलमान, आरक्षण, संविधान के अलावां बेरोजगारी, सरकारी संस्थाओं में नौकरी की बजाए थर्ड पार्टी कांट्रैक्ट कर सिर्फ पीएफ अकाउंट दिखा कर रोजगार की गिनती करवाना, परीक्षा में सेंधमारी इत्यादि मुद्दा ही नहीं है। 

महंगाई ऐसा मुद्दा है जो आम जन जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है उसकी कोई जिक्र नहीं। कुछ सांसद तो ऐसे हैं जो यही बताने में लगे हैं कि हम 30 साल से सांसद है। भाई आप 30 साल से सांसद है या 50 साल से, आपके क्षेत्र में कितना विकास हुआ ? जिस क्षेत्र से सांसद है उस क्षेत्र का इतना विकास तो हो जाना चाहिए की वह अन्य लोगों के लिए मॉडल बन जाए। पर ऐसा नहीं हुआ क्योंकि आपका फोकस सिर्फ सांसद बनना ही रहा चाहे इस पार्टी से या उस पार्टी से जैसे भी, और जनता को ठगना था। जब चुनाव होता है तो मतदाता भगवान हो जाता है और सभी लोग मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के जतन करते हैं। जब चुनाव के परिणाम आ जाते हैं तो मतदाता की समस्या कोई समस्या नहीं होती। 

संसद राष्ट्रीय, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों की समस्याओं को सुनने और उसका हल निकालने के लिए बातचीत करने की जगह है जहां पक्ष विपक्ष चर्चा करता है कि उस मुद्दे का क्या सोल्यूशंस है और उसका प्रभाव क्या है। जनता से जुड़े मुद्दे जनता को किस प्रकार प्रभावित कर रहे हैं। लेकिन यहाँ व्यक्तिगत आरोप और बहस होने लगता है जिसमें सरकार बनाने-बिगाड़ने और पुरानी बातों को खोदकर निकालने की बात ही होती है। 


पक्ष विपक्ष की राजनीति में आम जनता का दर्द भूल गए हैं प्रतिनिधि। लोगों को अपने क्षेत्र से ज्यादा चिंता मीडिया में बने रहने, जोड़ तोड़ की राजनीति में अवसर तलाशने तक ही रह गयी है। 

लोकतन्त्र, लोक और लोग से बनता है और यदि वही खोखला होने लगे तो खतरा ज्यादा है क्योंकि समाज और देश की मजबूती सबसे पहले है और देश की सुरक्षा और आर्थिक विकास देश की मजबूती के लिए जरूरी है। यह तब होगा जब आम इंसान खुशहाल होगा। 

( Image Source : Sansad TV )

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

सुशांत सिंह राजपूत के सपने और देश का युवा

एक छोटे से शहर के हाईस्कूल में पढ़ने वाला लड़का जब रोज साइकिल से स्कूल और कोचिंग पढ़ने जाता है तो एक-एक पैडल के साथ वह अपने सपनों को जीने की और आगे बढ़ने का दम लगाता है | कुछ ऐसे सपने जो वह अपनी पारिवारिक स्थिति, अपने आस-पास और दोस्तों को देखते हुए, किसी आदर्श व्यक्तित्व या अन्य कहीं से प्रेरणा लेकर बुनता है और फिर अपने अंदर ही अंदर उसे पूरा करने के लिए जूझता है | कुछ ऐसे ही सुशांत भी थे | उन्हीं युवाओं के बीच से निकला एक युवा जो अपने सपनों को जीना चाहता था और वह कदम-दर-कदम आगे भी बढ़ रहा था | फिर अचानक वह दुनियां छोड़ कर चला गया | कैसे गया यह ठीक-ठीक कोई भी नहीं बता सकता ....

लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने वाला इंसान, खुद से खुद को बनाने वाला इन्सान कभी ख़ुदकुशी जैसी सोच नहीं रखता है | उसको यह पता होता है की वह कर क्या रहा है और करना क्या है | अपनी मंजिल को देखने वाला इंसान बुरे और कठिन परिस्थितियों से नहीं घबराता | कठिन समय से निकलने के लिए रास्ते खोजता है पर वह रास्ता जीवन से इतिश्री का नहीं होता | क्योंकि वह जिंदादिल इंसान होता है उसे जीवन को जीने में मजा आता है और उसे उपर वाले पर भरोसा होता है | अपने आस पास आप ऐसे लोगों को देख सकते हैं ... आपको ऐसे इंसान मिल जायेंगे जिन्हें आप जिंदादिल कह सकें, जिन्हें आप यह कह सकें की- यार ! मस्त इंसान है |

चूँकि सुशांत हम लोगों जैसे युवाओं में से ही थे तो उनका संघर्ष, उनके काम, उनकी सोच, उनका व्यवहार अपने उम्र वर्ग के युवाओं जैसा ही रहा होगा | आज युवाओं में इसीलिए आक्रोश भी है की वह ऐसे कैसे जा सकते है जैसी स्टोरी चलायी जा रही है | जब छोटे शहर से निकला युवा अपने सपनों को लेकर दिल्ली, मुंबई, बंगलौर जैसे बड़े शहरों में आता है तो वह अपने जीने और व्यवहार का तरीका नहीं बदलता | वह सीखता है की उसे किस तरह अपनी मेहनत से उन सपनों को पूरा करना है जिनके लिए वह अपना भरा पूरा परिवार, बचपन के यार और खुबसूरत यादों को छोड़ कर आ गया है |

Photo:  Googleसुशांत किसी के आदर्श हों न हों लेकिन उनके सपने देश का प्रत्येक युवा अपने तरीके से देखता है | कौन युवा सफल नहीं होना चाहता ? कौन युवा अपना और अपने परिवार का नाम ऊँचा नहीं उठाना चाहता? कौन युवा अपने सपनों के लिए जीना नहीं चाहता ? सबके दिल दिमाग में सफल होना और आगे बढ़ना ही होता है | सब लोग खुश रहना चाहते है, अपनी जरूरतों को पूरा करना चाहते है, अपने सपनों को जीना चाहते है |

अब करोड़ों युवाओं में कुछ लोग अपने सपनों को पूरा कर पाते है तो अधिकांश लोग नहीं कर पाते है लेकिन खुद को उस व्यक्ति से रिलेट कर लेते हैं जैसे लोग फिल्म देखते देखते अपनी खुद की कहानी जोड़ लेते हैं |

सुशांत का इस तरह से जाना भला कोई भी कैसे पचा सकता है जब वह कहानी हर युवा की हो ? कोई कैसे किसी भी स्टोरी पर भरोसा कर ले ? दिल नहीं मान सकता और दिमाग तर्क करना नहीं छोड़ सकता ...

वह जहाँ भी रहें खुश रहें लेकिन उनका जाने का वक़्त नहीं था | वह अभी आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणा बनते, वह अपने संघर्ष की कहानियों से प्रेरित कर न जाने कितने युवाओं को सपने बुनने और जीने की कला सिखाते , न जाने कितने युवाओं को उस असफलता के अंधकार से निकालते जिनके सपने पुरे नहीं हो पाते |

Photo:Google

मुझे उम्मीद है उन्हें न्याय मिलेगा | पर अब  उनको क्या फर्क पड़ेगा न्याय या अन्याय से .... हाँ ! उस पिता को उस न्याय से एक संबल जरुर मिलेगा, क्योंकि उनके पास खोने के लिए अब कुछ नहीं बचा है | कितने लाड-प्यार से अपने बेटे को बड़ा होते हुए देखे होंगें | उनकी कितने जिज्ञासाओं को शांत किये होंगे | उनके सपनों को समझे होंगे | उनके दिल की आवाज़ को सुने होंगे ...... वह जहाँ भी होंगें देख रहे होंगे कि उनकों चाहने वाले कितने लोग हैं | वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट देखकर अपने चाहने वालों का अनुमान लगाते रहे होंगे लेकिन सच आज के युवाओं के आक्रोश और आंशुओं में देखा जा सकता है |


पक्ष और विपक्ष की राजनीति में भूल गए आम जनता का दर्द

  आजकल राजनीतिक माहौल से आप सभी परिचित होंगे। संसदीय सत्र की कार्यवाही और बहस देख लें तो आपको हंसी भी आएगी और खींझ भी होगा कि हमने इस लोकतन्...