भारत के विकास में रोड़ा अटकाने की कोशिश
Source:Google
भारत और पाकिस्तान के
बढ़ते गतिरोध ने अंततः भारत को सर्जिकल हमले के लिए मजबूर कर दिया | अभी एक दिन
पहले भारत द्वारा सार्क सम्मलेन में भाग ना लेने की घोषणा को पाकिस्तान को विश्व
समुदाय से अलग-थलग करने के नज़र से देखा जा रहा है |
नियंत्रण रेखा के पार
जाकर भारतीय सैनिकों ने आतंकी शिविरों पर कार्यवाही की | पिछले कई दिनों से बहुत
तनाव की स्थिति बनी थी | पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के 18 लोंगों
को सोते वक्त मार दिया गया, आखिर कोई भी संप्रभु राष्ट्र इसे कब तक सहेगा ??
भारत जहाँ अपने विकास
की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहा है , देश को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने
के लिए मेनहत कर रहा वहीं पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देकर और भारत पर हमला
करवाकर, कश्मीर की अवाम को गुमराह करके एक अघोषित युद्ध छेड़ रखा है | आज विश्व
समुदाय इस बात को समझ रहा है की पाकिस्तान जैसा राष्ट्र अपने विकास पर ध्यान न
देकर सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है | वर्तमान समय में चीन , पाकिस्तान का
प्रमुख शुभचिंतक बना हुआ है वह भी सिर्फ इसलिए की शक्ति संतुलन कर सके ( भारत और
अमेरिका सम्बन्ध को देखते हुए ) और अपनी व्यापारिक लाभ प्राप्त कर सके |
भारत हमेशा से शांति
और दोस्ती को आगे बढ़ाने की बात करता आया है लेकिन सीमा पार से सिर्फ आतंकियों को
भेजा जाता रहा है | खुद पाकिस्तान इस मसले को नहीं सुलझाना चाहता है | कश्मीर भारत
का अभिन्न अंग है यह जानते हुए भी उसकी कल्पना करना गुनाह है, यह बात पाकिस्तान को
समझना चाहिए | पाक अधिकृत कश्मीर और बलोस्चिस्तान में पाक के मानवाधिकार हनन की
बातें जिस तरह बाहर आ रही है ,इस तरह तो पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकना
चाहिए |
मेरा व्यक्तिगत विचार
है की पाकिस्तान , भारत के विकास को देखते हुए जलन महसूस कर रहा है और इसीलिए वह
उसके रास्ते में रुकावट पैदा करने के लिए तरह तरह के युद्ध उन्मादी कार्य कर रहा
है | इतिहास गवाह रहा है की युद्ध कुछ भी नहीं देता शिवाय नुकसान के और पाकिस्तान
भारत के लिए यही चाहता है की जब भारत उसके स्तर तक गिर जायेगा तो वह इसी गतिविधि
में उलझा रहेगा | लेकिन उसे यह समझना चाहिए की भारत उससे बहुत आगे निकल चुका है और
यहाँ के बुद्धिजीवी और नेतृत्व चाहे वह जिस पार्टी से हों आगे ही ले जायेंगे |
भारत की सोच, दृष्टि और उद्देश्य स्पष्ट है |

Very nice...
जवाब देंहटाएंGood one
जवाब देंहटाएं