शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

राहुल गाँधी की बस यात्रा, बस ! यात्रा ..

राहुल गाँधी की बस यात्रा, बस ! यात्रा ..

source :Google 
पिछले कई दिनों से राहुल गाँधी, उत्तर प्रदेश की यात्रा पर रहे | देवरिया से दिल्ली तक | अब वह दिल्ली अपने दरबे में आ गए हैं , बहुत सुकून मिला होगा उन्हें, किसी तरह यात्रा पूरा तो हो गया | प्रशांत भूषण (रणनीतिकार,पेशेवर) क्या-क्या करवायेंगे, शायद यही सोच के राहुल जी थक जाते होंगे |  
बेसक राहुल गाँधी ने इतनी लम्बी यात्रा की लेकिन क्या वह उत्तर प्रदेश में धरातल से भी नीचे जा चुकी कांग्रेस पार्टी में जान फूंक पाए ?? क्या किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और यूपी की जनता का दिल जीत पाए ? क्या उनसे जुड़ पाए ?
अगर बात करें की पार्टी में जान फूंक पाए तो यह कहा जा सकता है की कुछ तो प्रभाव पड़ा ही हैं आम कार्यकर्ताओं में , लेकिन वह कितने देर रहेगा यह सोचने की बात है | रही बात दिल जीतने और लोंगों से जुड़ने की तो वह न के बराबर ही रही | दरअसल राहुल गाँधी, परिस्थिति और लोंगों के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पाते और ना ही खुद से कुछ बोल पाते हैं | और यह उनके नेतृत्व की क्षमता पर सवालिया निशान भी लगाता है | रटी- रटायें बातें एक बार अच्छी लग सकती हैं, हर बार एक ही बात बोलने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता | यही दोहराव हर बार राहुल जी के भाषण में देखने के लिए मिला | मोदी का विरोध और कुछ मांग जैसे – किसानों का कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ़, और क्षेत्र के हिसाब से कुछ जोड़ लिया – पूर्वांचल में बेरोजगारी, बुंदेलखंड में सुखा तो पश्चिमी यूपी में चीनी मीलों की बात |
क्या राहुल गाँधी को यह लगता है की जनता कुछ नहीं जानती या फिर इन्हीं को कुछ नहीं मालूम ? आज भी इनके पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में वही पुराने कांग्रेसी लोग आते हैं जो राजीव गाँधी और इंदिरा गाँधी के ज़माने से जुड़े हुए है | नए लोग कम ही आते हैं अगर आते भी है तो बस पार्टी में कोई पदाधिकारी बनने या फिर किसी पदाधिकारी के साथ भीड़ बनकर |
यूपी की जमीन पर राजनीति, दिल्ली से कभी नहीं हो सकती | वहां का राजनीतिक समीकरण और जनता का रुझान मीडिया के दलीलों से नहीं समझा जा सकता | उत्तर प्रदेश जीतने के लिए पहले वहां के लोंगों का दिल जीतना पड़ेगा | दिल्ली के युवा की तरह सिर्फ फ्री वाई-फाई के लिए सरकार नहीं बनाते यूपी के युवा , वहां के लोग एक उम्मीदों के लिए सरकार बनाते हैं की उनकी परेशानी दूर हो सके | बिजली मिले, किसानों को खाद- बीज और सस्ते क़र्ज़ मिले , चीनी मिल चालू हो , फसलों का समर्थन मूल्य मिले , युवा बेरोजगारों को रोजगार मिले, महिलाओं को चिकित्सीय सुविधा के साथ सम्मान मिले , बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले | लेकिन इतने वर्षों के आज़ादी के बाद यूपी में, बस कुछ-कुछ बदला है ,और वह भी समय की देन है | सरकार तो कितनी बनी लेकिन समस्याएं वैसी की वैसी ही बनी रहीं | स्वघोषित राजनेताओं ने राजनीती को विकास के चकरघिन्नी से निकाल कर जातिवाद की तरफ मोड़ ले गए | जातिगत समूहों को लगा की अब तो कुछ विकास होगा पर वहां भी छलावा ही रहा | कभी मंदिर तो कभी मस्जिद ... सब हो गया पर कोई ऐसा नहीं मिला जो उत्तर प्रदेश को उसकी हालत और हालात से बहार निकाल कर लोंगों के उम्मीदों को पंख दे सकें | हर बार नई उम्मीदों के साथ लोग सरकार चुनते है और बस ठगे जाते हैं |

राहुल गाँधी के नेतृत्व और बात में, यह कहीं नहीं झलकता की वहां की जनता उनसे कोई उम्मीद कर सकती है | बहुत सफ़र तय करना होगा राहुल जी को .... एक तरफ अखिलेश यादव एक युवा सीएम और अपने काम को लेकर जाने जाते है तो दूसरी तरफ मायावती भी अपने शासन से प्रभावित की हैं | बीजेपी की बैतरनी मोदी जी के सहारे है पर बिहार चुनाव को देखते हुए कुछ कहा नहीं जा सकता | राहुल गाँधी के पास खुद को स्थापित और साबित करने का एक बेहतरीन मौका है लेकिन वह अपने पहले ही प्रयास में कुछ ख़ास नहीं कर पाए जबकि देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा भी पूरी हो गयी |  

सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

चीन की चाल और भारत की नज़र

चीन की चाल और भारत की नज़र
source:Google
जब आप स्कूल में पढ़ते रहे होंगे तो आपके साथ कुछ ऐसे साथी भी पढ़ते रहे होंगे जो आपसे भी मीठा मीठा बात करते होंगे और आप जिनसे बात नहीं करना चाहते हैं उनसे भी वैसे ही बात करते रहे होंगे | दरअसल उनका मकसद यही होता है की दोनों को साधे रखें |
बिल्कुल उपरोक्त कथन की तरह चीन भी , भारत और पाकिस्तान के साथ वही कर रहा | इधर उसको बड़ा बाज़ार चाहिए उधर उसको भारत पर अपनी पकड़ बनाने के लिए पाकिस्तान का साथ चाहिए क्योंकी भारत का मुख्य सहयोगी अमेरिका बना हुआ है | चीन को अमेरिका से परेशानी है इसलिए सब कुछ बहुत ही व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा रहा चीन द्वारा | अभी हाल में जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन किया तो पाकिस्तान भाग कर चीन के पास गया और चीन ने ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी रोक दिया | यह सारा वाकया इसलिए हुआ क्योंकी कुछ दिन पहले भारत ने पाकिस्तान से जुड़े सिन्धु जल समझौते की समीक्षा करने की बात कही थी |
आज भारत के अन्य पड़ोसी देश नेपाल, बांग्ला देश आदि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के सुर में बात कर रहे जो सकारात्मक रुख है | इधर भारत भी विश्वसमुदाय को अपने पाले में करने के लिए और पाकिस्तान को सभी विश्व संगठन से अलग थलग करने की मुहीम चला रखी है | यह जरुरी भी है क्योंकी धीरे धीरे सभी देशों को यह पता चल ही गया है की पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री है | आतंकवादी देश घोषित करने के लिए नैतिक दबाव बनाना जरुरी है |
भारत  की संप्रभुता और अखंडता से कोई भी देश, व्यक्ति या संस्था खिलवाड़ नहीं कर सकती | आज भारत के पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जिसकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत है और वह देश को एक नई दिशा देने में लगे हुए हैं | बहुत कम समय में ही भारत की पहचान पुरे विश्व में एक शक्ति के रूप में हो रही है , अमेरिका भी इस बात को समझ रहा है इसलिए दोस्ती के सम्बन्ध को दोनों देश के राजनयिक मजबूत करने में लगे हैं | भारत किसी भी देश का अहित नहीं चाहता और सभी देशों के साथ मिलकर काम करना चाहता है और भूख, गरीबी , पर्यावरण जैसी गंभीर समस्याओं से लड़ना चाहता है | भारत सत्य, अहिंसा का देश है , यहाँ विभिन्न संस्कृति और विभिन्न समुदाय के लोग रहते हैं और भारत को एक लोकतान्त्रिक देश के रूप में सुसज्जित करते हैं |

गुरुवार, 29 सितंबर 2016

भारत के विकास में रोड़ा अटकाने की कोशिश

भारत के विकास में रोड़ा अटकाने की कोशिश
Source:Google 

भारत और पाकिस्तान के बढ़ते गतिरोध ने अंततः भारत को सर्जिकल हमले के लिए मजबूर कर दिया | अभी एक दिन पहले भारत द्वारा सार्क सम्मलेन में भाग ना लेने की घोषणा को पाकिस्तान को विश्व समुदाय से अलग-थलग करने के नज़र से देखा जा रहा है |
नियंत्रण रेखा के पार जाकर भारतीय सैनिकों ने आतंकी शिविरों पर कार्यवाही की | पिछले कई दिनों से बहुत तनाव की स्थिति बनी थी | पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के 18 लोंगों को सोते वक्त मार दिया गया, आखिर कोई भी संप्रभु राष्ट्र इसे कब तक सहेगा ??
भारत जहाँ अपने विकास की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहा है , देश को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने के लिए मेनहत कर रहा वहीं पाकिस्तान आतंकियों को संरक्षण देकर और भारत पर हमला करवाकर, कश्मीर की अवाम को गुमराह करके एक अघोषित युद्ध छेड़ रखा है | आज विश्व समुदाय इस बात को समझ रहा है की पाकिस्तान जैसा राष्ट्र अपने विकास पर ध्यान न देकर सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है | वर्तमान समय में चीन , पाकिस्तान का प्रमुख शुभचिंतक बना हुआ है वह भी सिर्फ इसलिए की शक्ति संतुलन कर सके ( भारत और अमेरिका सम्बन्ध को देखते हुए ) और अपनी व्यापारिक लाभ प्राप्त कर सके |
भारत हमेशा से शांति और दोस्ती को आगे बढ़ाने की बात करता आया है लेकिन सीमा पार से सिर्फ आतंकियों को भेजा जाता रहा है | खुद पाकिस्तान इस मसले को नहीं सुलझाना चाहता है | कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है यह जानते हुए भी उसकी कल्पना करना गुनाह है, यह बात पाकिस्तान को समझना चाहिए | पाक अधिकृत कश्मीर और बलोस्चिस्तान में पाक के मानवाधिकार हनन की बातें जिस तरह बाहर आ रही है ,इस तरह तो पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए |

मेरा व्यक्तिगत विचार है की पाकिस्तान , भारत के विकास को देखते हुए जलन महसूस कर रहा है और इसीलिए वह उसके रास्ते में रुकावट पैदा करने के लिए तरह तरह के युद्ध उन्मादी कार्य कर रहा है | इतिहास गवाह रहा है की युद्ध कुछ भी नहीं देता शिवाय नुकसान के और पाकिस्तान भारत के लिए यही चाहता है की जब भारत उसके स्तर तक गिर जायेगा तो वह इसी गतिविधि में उलझा रहेगा | लेकिन उसे यह समझना चाहिए की भारत उससे बहुत आगे निकल चुका है और यहाँ के बुद्धिजीवी और नेतृत्व चाहे वह जिस पार्टी से हों आगे ही ले जायेंगे | भारत की सोच, दृष्टि और उद्देश्य स्पष्ट है |

बुधवार, 28 सितंबर 2016

राहुल गाँधी और उनकी वर्तमान राजनीतिक यात्रा


राहुल गाँधी और उनकी वर्तमान राजनीतिक यात्रा

source: Google 

राहुल गाँधी, एक ऐसे युवा नेता हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है | उन्हें पार्टी में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत संघर्ष नहीं करना पड़ा है परन्तु आज भारतीय राजनीति में उनकी सहभागिता लोंगों को समझ नहीं आती | एक युवा होने के नाते जितना आक्रामक उन्हें होना चाहिए वो नहीं हैं | जहाँ भारत का संविधान विपक्ष की राजनीति को भी सम्मान देता है वहां विपक्ष इतना कमजोर है की किसी भी मुद्दे पर बहस करने की बजाय सदन से बाहर भागने की जल्दी होती है |
आज-कल राहुल गाँधी, उत्तर प्रदेश में खाट यात्रा कर रहें हैं | आम आदमी, किसान ,जवान  सबसे मिलने निकले हैं | जब खुद को ख़ास समझ लेंगे तो फिर आम आदमी से कैसे मिलेंगे ???? फोटो देखकर यही सोच रहा था |
सत्ता से बाहर हैं तो सबकी कितनी चिंता है इनको | चुनावी रैली छोड़कर राहुल गाँधी कितनी बार देवरिया गए हैं ? कितनी बार लखीमपुर गए या फिर कितनी बार देश के उन पिछड़े इलाकों में गए जहाँ लोग जीवन के मुलभूत चीजों के लिए परेशान हैं ??
जब चुनाव आता हैं तो गरीबों और किसानों का दर्द महसूस होने लगता हैं | सत्ता में बैठ कर कुछ नहीं दिखाई देता | जिस देश को कृषि प्रधान देश कहा जाता है वहां का कृषक जीवन जीने के लिए संघर्ष करता हैं बाकि सुविधाएं तो सिर्फ सपना है |
आज राहुल जी यात्रा कर रहे हैं , उनका कोई स्पष्ट नीति नहीं है की वह लोंगों को बता सकें शिवाय इसके की मोदी सरकार गरीबों और किसानों के लिए क्या कर रही है, जान ले रही है , मार रही है, वो तो पूरा विश्व भ्रमण कर रहें है फला फला फला .... | कांग्रेस ने 50 साल से ज्यादा शासन किये सत्ता की चासनी में डूब डूब के नहाये फिर भी गरीबी भुखमरी दूर नहीं कर पाए और आज आप , आपकी पार्टी सवाल कर रहे हैं | जिस दिन आप जैसे राजनीतिक परिवार के बच्चे जमीन से जुड़ कर आम लोंगों के साथ संघर्ष कर पार्टी लाइन में आगे आयेंगे तब आम लोंगों का दर्द महसूस होगा |

होता है राहुल जी , जब अपने मुहं में निवाला जाता रहता है और किसी चीज की कमी नहीं होती तो ऐसा लगता है की सब लोग तो खुश ही है , सबका पेट भरा ही है |

मंगलवार, 27 सितंबर 2016

गाँव की पगडंडी: क्या युद्ध ही अंतिम समाधान है ?

गाँव की पगडंडी: क्या युद्ध ही अंतिम समाधान है ?

क्या युद्ध ही अंतिम समाधान है ?

क्या युद्ध ही अंतिम समाधान है ?



युद्ध का नाम आते ही उसकी भयावहता आँखों के सामने तैरने लगती है | फिर भी युद्ध का उन्माद बना हुआ है , कहीं वाजिब कारण है तो कहीं बिना किसी कारण के | आज युद्ध का उद्देश्य बदल गया है | राजाओं और मुग़ल शासकों ने अपने राज्य, सिंहासन और राज्य विस्तार के लिए युद्ध लड़ा और आज धर्म के विस्तार के लिए युद्ध हो रहें हैं | जहाँ तक सभी धर्म के मूल की बात करें तो किसी धर्म ने बिना वज़ह युद्ध की इज़ाज़त नहीं दिया लेकिन कुछ विकृत मानसिकता के धर्मगुरु ( किसी भी धर्म के ) लोंगों को बरगला कर धर्मयुद्ध में ढकेल रहे हैं |
शांति और मानवता के पुजारी बस इतिहास के पन्नों और अपने जन्मतिथियों तक सिमट गए हैं | सत्य और अहिंसा बस कोरी बातें साबित हो रही हैं | कोई जबरदस्ती युद्ध थोप रहा है तो कोई अपने बचाव में युद्ध कर रहा है | सभी वैश्विक शक्तियां अपने अपने फायदे और बाजारीकरण के फ़िराक में बस मूक दर्शक बनी देख रहीं हैं |
भारत देश , एक संप्रभु और गणतंत्र राष्ट्र के रूप में जाना जाता है लेकिन पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बार बार युद्ध के लिए उकसा रहा है | आखिर एक कश्मीर की वजह से कितनी जानें जाएँगी और कितनी राजनीति होगी ???
कश्मीर भारत का अंग है यह जानते हुए भी पड़ोसी मुल्क लगातार घुसपैठ करके निर्दोष सैनिकों और नागरिकों को मार रहा है | और सम्पूर्ण विश्व के सामने अपने कुरूप चेहरे को अपने बातों से ढकने का प्रयास कर रहा है |
एक कहावत है – “ सौ सुनार की और एक लोहार की | जो वर्तमान स्थिति में पड़ोसी मुल्क पर सटीक बैठता है | लेकिन भारत देश शांति का देश है | यह ऐसा देश है जहाँ युद्ध नहीं प्यार की बात पर जोर दिया जाता है | क्योंकी शक्तिशाली व्यक्ति बहुत उदार होता है तब तक जब तक अंतिम स्थिति में मामला न पहुँच जाये |
पड़ोसी मुल्क को यह समझना चाहिए जो वह कभी समझना नहीं चाहेगा कि शांति और अमन से नागरिकों का ख्याल करके गरीबी और अशिक्षा को दूर कर राष्ट्र के विकास में ध्यान लगाना चाहिए | 70 साल गुजरने के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं आया | भारत जैसा देश खुद को संभालते हुए प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की ओर कदम बढ़ा रहा वहीँ पड़ोसी मुल्क उसके विकास में बाधक बनने पर तुला हुआ है | युद्ध के लिए उकसाना क्या सही है ?? युद्ध क्या देता है ??? क्या युद्ध ही किसी बात का समाधान है ??? सबको सोचना चाहिए खासकर पड़ोसी मुल्क के लोंगों को |


सोमवार, 26 सितंबर 2016

आधुनिक समय में संवेदना


आधुनिक समय में संवेदना

वो पेपर का टुकड़ा जो मेरे हाथ लगा ....



गाँव शहर , भीड़ , नौकरी, पैसा, जरुरत और भी न जाने क्या क्या .... इंसान भाग रहा है , कहाँ उसको भी नहीं पता | शायद उसकी अपनी जरूरतें या फिर इच्छायें | कभी कभी अकेले बैठ के सोचता और देखता हूँ तो ऐसा लगता है सारी दुनिया एक दौड़ में हैं समय नहीं किसी के पास दूसरों को देखने का , शायद अपनों को भी |
अचानक एक पेपर का टुकड़ा हाथ लगा , और सोच के आश्चर्य हुआ की क्या मानव संवेदना अभी बची है ????
उस पेपर के एक न्यूज को पढ़कर तो कुछ ऐसा ही लगा जैसे समुन्द्र के बीच कोई लकड़ी का टुकड़ा मिला हो और एक उम्मीद बनी हो |
उरी आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हुए | भारत के लोंगों की भावनाएं और दुआएं वातावरण में फ़ैल गयी | सोशल मीडिया में श्रधांजली तो चौक चौराहों पर मोमबतियां लिए नागरिक दुःख व्यक्त कर रहे थे | उसी सामाचार को कहीं बैठ के देख रहे थे सर्वेश तिवारी जिसमें गया, बिहार के शहीद सुनील कुमार विद्यार्थी की बेटियां यह जानते हुए की उनके पिता शहीद हो गए और उनका शव घर आ रहा है बावजूद उसके वह लड़कियां अपने स्कूल का पेपर देने गयी | एक रिपोर्टर ने जब पुछा की आप पेपर देने जा रहीं हैं तो बेटियों ने बहुत मार्मिक उत्तर दिया – मेरे पापा हमें पढ़ाना चाहते थे और हम पेपर नहीं देंगें तो वो नाराज़ हो जायेंगे |
सर्वेश तिवारी यह बात सुन के और उन बेटियों को टीवी पर देखकर रो दिए और सोच लिए की उनको क्या करना है | गया के जिलाधिकारी से संपर्क कर 22 सितम्बर  को  शहीद के घर जाकर उनके परिवार और पत्नी बच्चों से मिले और 20 लाख रूपये का चेक दिया और तीनों बेटियों और एक बेटे के शिक्षा की जिम्मेवारी ली | एक ऐसी संवेदना का परिचय दिया की वह पेपर का टुकड़ा मैं अपने कमरे के दीवार पर लगा दिया | शायद इसलिए की खुद को ये बता सकूँ की मानवता , संवेदना अब भी जिन्दा हैं | भले कुछ ही लोंगों में पर उसी से समाज अपने रास्ते पर चल रहा है | और यह देश इतनी विविधताओं के बाद भी एकता की सूत्र में बंधा हुआ है | यहाँ कितने वाद और पंथ हैं , जातियां और धर्म हैं , भाषा और बोली है फिर भी संवेदना एक है | भारत एक है यहाँ के लोग एक है | भारतीय सेना सीमाओं की सुरक्षा करती है और समाज के ऐसे प्रहरी जो मानवता की सेवा करते हैं | ऐसे देशभक्तों को सलाम करने का दिल चाहता है , गुणगान करने का दिल चाहता है |

ऐ इंसानों सुन लो ,
जब तक संवेदना है ,तुम जिन्दा हो |
मशीन महसूस नहीं कर सकते
जब तक भावनाएं हैं , तुम जिन्दा हो ||


-         विन्ध्या सिंह  

पक्ष और विपक्ष की राजनीति में भूल गए आम जनता का दर्द

  आजकल राजनीतिक माहौल से आप सभी परिचित होंगे। संसदीय सत्र की कार्यवाही और बहस देख लें तो आपको हंसी भी आएगी और खींझ भी होगा कि हमने इस लोकतन्...